logo

जेट की परीक्षा अब 26 अप्रैल को होगी

JPSC32.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड लोक सेवा आयोग ने जेट की परीक्षा तिथि में परिवर्तन कर दिया है। आयोग ने पहले 29 मार्च को जेट की परीक्षा आयोजित करने की तिथि घोषित की थी। लेकिन कतिपय तकनीकी तैयारियों के पूरा नहीं हो पाने की वजह से जेपीएससी ने परीक्षा तिथि की तिथि को बढ़ा कर 26 अप्रैल कर दिया है। मालूम हो कि जेट की परीक्षा के माध्यम से झारखंड के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति के लिए आवश्यक आहर्ता तय होती है। आयोग के उप सचिव ने राज्य के सभी जिला उपायुक्तों जेट परीक्षा को लेकर पत्र लिखा है। उसमें परीक्षा स्थगित किए जाने और 26 अप्रैल को परीक्षा आयोजित करने की जानकारी दी गयी है।

Tags - Jharkhand JET JPSC April 26 earlier March 29