logo

झारखंड : विधानसभा बजट सत्र 25 फरवरी से होगा शुरू, क़रीब एक माह तक चलेगा पक्ष-विपक्ष में वाक्ययुद्ध

assembly.jpg

रांची:

झारखण्ड विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी से शुरू होकर 25 मार्च तक चलेगा। करीब एक माह तक चलने वाले इस सत्र में पक्ष-विपक्ष में जमकर वाक्ययुद्ध होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। जिसमें मॉब लिंचिंग और भाषा विवाद प्रमुख विषय रहेंगे जिनपर हंगामा हो सकता है। विपक्ष की तैयारी भी दिख रही है। सत्ता से जुड़े दल इससे कैसे निबटेंगे, यह समय के गर्भ में ही है। हालांकि 17 दिन ही कार्य दिवस का होगा। सरकार कई घोषणाएं भी कर सकती है।

पहले दिन सदन में राज्यपाल का भाषण होगा। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (संसदीय कार्य) के अनुसार दो मार्च को सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी। तीन मार्च को वित्त मंत्री डा रामेश्वर उरांव वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट सदन में पेश करेंगे। बजट सत्र  का अंतिम दिन 25 मार्च होगा।

अब डिटेल्स जानिये किस दिन क्या क्या होगा 


25 फरवरी- राज्यपाल रमेश बैस का अभिभाषण। इसके बाद शोक प्रस्ताव रखा जाएगा।

26 और 27 फरवरी- अवकाश रहेगा।

28 फरवरी- प्रश्नकाल, मुख्यमंत्री प्रश्नकाल, राज्यपाल अभिभाषण पर वाद-विवाद होगा। राज्य सरकार का उत्तर तथा मतदान होगा।

1 मार्च- अवकाश रहेगा।

2 मार्च- प्रश्नकाल के अलावा वित्तीय वर्ष 2021-22 का तीसरा अनुपूरक बजट।

3 मार्च- प्रश्नकाल के अलावा वित्तीय वर्ष 2022-23 के आय व्ययक का उपस्थापन।

4 मार्च- प्रश्नकाल के साथ-साथ आय-व्ययक पर सदन में विवाद होगा।

05 से 06 मार्च- अवकाश रहेगा।

7 मार्च- प्रश्नकाल, मुख्यमंत्री प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर वाद-विवाद सरकार का उत्तर तथा मतदान।

8 मार्च- प्रश्नकाल आय-व्यय पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर तथा मतदान।

9 मार्च- प्रश्नकाल आय-व्यय पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर तथा मतदान।

10 मार्च- प्रश्नकाल आय-व्यय पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर तथा मतदान।

11 मार्च- प्रश्नकाल आय-व्यय पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर तथा मतदान।

12 व 13 मार्च- अवकाश रहेगा।

14 मार्च प्रश्नकाल, मुख्यमंत्री प्रश्नकाल, आय-व्ययक परवाद-विवाद, राज्य सरकार का उत्तर तथा मतदान।

15 मार्च- प्रश्नकाल आय-व्ययक पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर तथा मतदान।

16 मार्च से 20 मार्च- अवकाश रहेगा।

21 मार्च- प्रश्नकाल मुख्यमंत्री प्रश्नकाल आय-व्यय पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर तथा मतदान।

22 मार्च- प्रश्नकाल आय-व्यय पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर तथा मतदान।

23 मार्च- प्रश्नकाल आय-व्यय पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर तथा मतदान, आय-व्यय के विनियोग विधेयक का उपस्थापन एवं पारण।

24 मार्च – प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य (यदि हो)

25 मार्च – प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य (यदि हो), गैर सरकारी सदस्यों के कार्य (गैर सरकारी संकल्प)।