द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें पुष्पगुच्छ देकर नव वर्ष की बधाई दी। इसके अलावा, उन्होंने मुख्यमंत्री को झारखंड विधानसभा से प्रकाशित होने वाली विधानसभा की डायरी और कैलेंडर भी भेंट किए।
