logo

झारखंड बार काउंसिल की बैठक आज, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 2026 चुनाव और अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा

bar_council.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के बार काउंसिल की बैठक आज रविवार को दोपहर में आयोजित की जाएगी। यह बैठक काउंसिल कार्यालय में रखी गई है। जिसमें 15 जून को हुई आपात बैठक में पारित हुए प्रस्तावों का अनुमोदन किया जायेगा। वहीं सुप्रीम कोर्ट के द्वारा जारी आदेशों पर भी चर्चा की जाएगी। 
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने राज्य के सभी बार काउंसिलों का चुनाव जनवरी 2026 तक पूरा कराए जाने के निर्देश दिए हैं। जिसके आलोक में बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया के द्वारा सभी राज्य बार काउंसिल चुनाव समितियों कके गठन की प्रक्रिया शुरू कर देने को कहा गया है। इस बैठक में चुनाव से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। आपको बता दें कि यह चुनाव समिति सात सदस्यों की होगी। जिसमें दो अनुभवी अधिवक्ता राज्य से बाहर के होंगे। 
यह समिति मतदाता सूची को तैयार करने, चुनाव की पूरी प्रक्रिया को संपन्न कराने के साथ ही रिटर्निंग ऑफिसर और पर्यवेक्षक की नियुक्ति करेगी। वहीं पिछले वित्तीय वर्ष के बजट का अनुमोदन, अधिवक्ताओं के सत्यापन  फॉर्म जमा करने, सेवा में कार्यरत अधिवक्ताओं के प्रैक्टिस लाइसेंस जैसे कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी। 
 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand khabar jharkhand update trending news supreme court news bar council news bar council election news