logo

झारखंड के 26,777 गांवों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, 4,39,049 FTTH कनेक्शन का प्रावधान

झारखंड के 26,777 गांवों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, 4,39,049 FTTH कनेक्शन का प्रावधान

द फॉलोअप डेस्क

Amended BharatNet Programme (ABP) के क्रियान्वयन के लिए 10 सितंबर को भारत सरकार के डिजिटल भारत निधि (DBN), झारखंड सरकार और झारखंड डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड (JDICL) के बीच Project Implementation and Support Agreement पर हस्ताक्षर किए गए। इस कार्यक्रम के तहत झारखंड के 260 प्रखंडों, 4,395 ग्राम पंचायतों और 26,777 गैर-जीपी गांवों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी का विस्तार किया जाएगा। साथ ही, पांच वर्षों में 4,39,049 FTTH कनेक्शन उपलब्ध कराने का प्रावधान है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में लागू किए जा रहे इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य के ग्रामीण और डिजिटल रूप से अपेक्षाकृत कम जुड़े इलाकों में विश्वसनीय और हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी का विस्तार करना है। इसके जरिए ग्रामीण परिवारों के साथ-साथ सरकारी संस्थानों और अन्य उपयोगकर्ताओं तक फाइबर आधारित ब्रॉडबैंड सेवाओं को पहुंचाने के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाएगा। समझौते पर भारत सरकार की ओर से DBN के Administrator श्यामल मिश्रा मौजूद रहे। वहीं झारखंड सरकार की ओर से सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की सचिव पूजा सिंघल और निदेशक माधवी मिश्रा ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

पांच वर्षों की अवधि में 4,39,049 FTTH कनेक्शन उपलब्ध कराने का किया गया प्रावधान

Amended BharatNet Programme के तहत 4,387 मौजूदा ग्राम पंचायतों को Ring Topology में अपग्रेड किया जाएगा, जबकि 8 नई ग्राम पंचायतों को Ring Topology के जरिए नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इसका उद्देश्य नेटवर्क की क्षमता और विश्वसनीयता को बेहतर करना है। ग्राम पंचायतों और गैर-जीपी गांवों में मांग के आधार पर हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी का विस्तार किया जाएगा। नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए Middle-Mile Infrastructure का निर्माण और मौजूदा बुनियादी ढांचे का उन्नयन भी किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत अगले पांच वर्षों की अवधि में 4,39,049 Fiber to the Home यानी FTTH कनेक्शन उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। इससे ग्रामीण परिवारों तक फाइबर आधारित इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाने में मदद मिलेगी। बेहतर इंटरनेट नेटवर्क के जरिए ग्रामीण नागरिकों की ई-गवर्नेंस, ऑनलाइन शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, डिजिटल सेवाओं और अन्य ऑनलाइन सुविधाओं तक पहुंच मजबूत होने की उम्मीद है।

ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर डिजिटल सेवाएं होंगी उपलब्ध 

कार्यक्रम के तहत झारखंड में State Network Operations Centre (SNOC) की स्थापना और संचालन किया जाएगा। ये राज्य में डिजिटल नेटवर्क के संचालन और निगरानी के लिए महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा होगा। वहीं, कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन में BSNL द्वारा JDICL को Project Management Consultancy (PMC) सहायता प्रदान की जाएगी। ब्रॉडबैंड नेटवर्क के विस्तार का सीधा असर ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं के इस्तेमाल पर पड़ सकता है। इंटरनेट कनेक्टिविटी बेहतर होने से सरकारी सेवाओं की ऑनलाइन उपलब्धता, शिक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल प्लेटफॉर्म तक लोगों की पहुंच को मजबूती मिलेगी। साथ ही, मजबूत डिजिटल नेटवर्क सरकारी संस्थानों को नागरिक-केंद्रित सेवाओं की प्रभावी आपूर्ति में मदद करेगा और ग्रामीण समुदायों को डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिक प्रभावी तरीके से इस्तेमाल करने का अवसर मिलेगा। Amended BharatNet Programme को ग्रामीण और कम सेवा प्राप्त क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए भारत सरकार और झारखंड सरकार के बीच केंद्र–राज्य सहयोग की महत्वपूर्ण पहल के तौर पर देखा जा रहा है।  
 

Tags - Jharkhand BharatNet Amended BharatNet Programme Amended BharatNet Programme Jharkhand BharatNet Phase 3