रांची
आज हुई हेमंत सोरेन की कैबिनेट में निर्णय लिया गया कि राज्य के 271 प्रखंड और अंचल कार्यालय में से 164 प्रखंड और अंचल कार्यालय में बीडीओ और सीओ दोनों की पदस्थापना होगी। साथ ही 53 अंचल कार्यालय में CO की नियुक्ति होगी जो BDO की जिम्मेवारी भी संभालेंगे।
मिली खबर के मुताबिक, हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में कैबिनेट ने हजारीबाग खान परिषद और रामगढ़ छावनी परिषद के कर्मियों की बकाया राशि के भुगतान के लिए राशि का आवंटन कर दिया है।