logo

झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त, 67 प्रस्तावों पर लगी मुहर

PROJECT_BHAWAN1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड मंत्रालय के मंत्रिपरिषद कक्ष में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट की बैठक समाप्त हो चुकी है। इस बैठक में कुल 67 प्रस्तावों को पारित किया गया है।

ये प्रस्ताव हुए पारित

  • केंद्र सरकार द्वारा लिए गए फैसले के अनुरूप झारखंड में जनगणना कराने का प्रस्ताव स्वीकृति।
  • झारखंड राज्य सड़क सुरक्षा कोष के प्रारूप को मंजूरी मिली है।
  • गिरिडीह में पदस्थापित स्त्री रोग विशेषज्ञ फरहाना को बर्खास्त किया गया।
  • झारखंड राज्य ललित कला अकादमी के गठन की स्वीकृति।
  • झारखंड राज्य राज्य साहित्य अकादमी के गठन की स्वीकृति।
  • झारखंड राज्य संगीत नाटक अकादमी के गठन की स्वीकृति।
  • चंदनकियारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सक डॉक्टर रिंकू कुमारी को सेवा से बर्खास्त करने का फैसला लिया गया।
  • जेएसएससी अब दो चरणों में परीक्षा का आयोजन करेगा पीटी और मुख्य परीक्षा होगी। 50,000 से कम आवेदन रहने पर पीटी की परीक्षा नहीं होगी।
  • मरांग गोमके पारदेशिया छात्रवृत्ति योजना के तहत जिन 50 छात्रों को विदेश जाने के लिए राज सरकार द्वारा छात्रवृत्ति दी जाती है उनका कोटी निर्धारण कर दिया गया। 20 एसटी के छात्र, 10 एससी के, 6 अल्पसंख्यक और 14 ओबीसी कोटि के छात्र होंगे।
  • झारखंड राज्य विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग के गठन कार्य एवं नियमावली को स्वीकृति। सामुदायिक क्षेत्र में 10 वर्ष काम करने वाला व्यक्ति इसका अध्यक्ष होगा। इसके अलावा एक प्रशासनिक क्षेत्र से और एक जिला सत्र न्यायाधीश रैंक के रिटायर अधिकारी इसके सदस्य होंगे।
  • पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आवंटित आवास अब उनकी पत्नी रूपी सोरेन को आजीवन के लिए आवंटित किया गया।

ये खबर अपडेट की जा रही है..


 

Tags - jharkhand cabinet latest jharkhand Cabinet news jharkhand cabinet news Updates jharkhand News Updates latest jharkhand News Jharkhand News in hindi latest Jharkhand Cabinet news jharkhand cabinet news latest Jharkhand News Jharkhand News Updates