logo

15 जून को होगी झारखंड कैबिनेट की अगली बैठक, प्रोजेक्ट भवन में शाम 4 बजे जुटेंगे मंत्री

project1.jpg

द फॉलोअप,रांची
झारखंड मंत्रिपरिषद् की अगली बैठक 15 जून को आयोजित की जाएगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यह बैठक सोमवार को शाम 4 बजे से झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे, जिसमें राज्य के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत मामलों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा कई अहम निर्णयों पर भी मंत्रिपरिषद की मुहर लग सकती है। IPRD द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, सभी संबंधित विभागों को बैठक की तैयारी और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

Tags - Jharkhand Cabinet Meeting Hemant Soren Jharkhand Government Ranchi News