द फॉलोअप डेस्क
रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। कई महत्वपूर्ण योजनाओं, प्रशासनिक निर्णयों को कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। बैठक को लेकर सभी विभागों ने अपनी-अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कैबिनेट की बैठक पर राज्यभर की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इसमें लिए जाने वाले फैसलों का सीधा असर विकास योजनाओं और आम लोगों से जुड़े कई मुद्दों पर पड़ सकता है।
