logo

झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

नोवगलाू2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
आज झारखंड कैबिनेट की बैठक होनी है। रांची के प्रोजेक्ट भवन में यह बैठक शाम 4 बजे से होगी। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन बैठक की अध्यक्षता करेंगे। आज की बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिये जा सकते हैं। फिलहाल विधानसभा का बजट सत्र भी चल रहा है। बैठक विधानसभा सत्र की समाप्ति के बाद होगी। राज्य सरकार ने साल 2024-25 के लिए बजट पेश किया है। इनमें से कई प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। इससे पहले 23 फरवरी को झारखंड कैबिनेट बैठक हुई थी।