logo

UPSC RESULT  2021 : झारखंड के अभ्यर्थियों ने UPSC में लहराया परचंप, जाने किस जिले से किसने मारी बाजी

ASSSS.jpg

डेस्कः 
UPSC 2021 के परिणाम घोषित हो गये हैं। झारखंड के युवाओं ने भी अचछी खासी पॉजिशन प्राप्त की है। जमशेदपुर के लोयला स्कूल से पढ़ने वाली श्रुति राजलक्ष्मी ने यूपीएससी में 25वां स्थान हासिल किया है। श्रुति राजलक्ष्मी  ने बीएचयू आइआइटी से 2019 में कप्यूटर साइंस पास किया था। एक साल नौकरी की। इसके बाद खुद से यूपीएससी की तैयारी की और सफलता हासिल की। 


रांची दिल्ली में रहकर की तैयारी
श्रुति राजलक्ष्मी  के पिता आनंद कुमार वकील हैं। उनकी मां जिला समाज कल्याण पदाधिकारी हैं। अभी प्रोजेक्ट भवन कार्य रत हैं।  श्रुति ने स्वयं से रांची और दिल्ली में रहकर तैयारी की। वह लोयोला जमशेदपुर की साइंस टापर रही है। 12वीं डीपीएस आरकेपुरम दिल्ली से की है। 

 

रांची के मुकेश को 499वां रैंक 
बता दें कि रांची के मुकेश कुमार गुप्ता को 499वां रैंक मिला है। गढ़वा प्रखंड के हूर गांव के रहने वाली नम्रता चौबे को 73 रैंक मिला है। उसके पिता मध्य विद्यालय परिहारा गढ़वा में सरकारी शिक्षक हैं। अभी नम्रता दिल्ली में है। पलामू के कुमार सौरभ ने  357वां स्थान प्राप्त किया है। गिरिडीह केरवि कुमार ने 38वां स्थान हासिल किया है। सरायकेला गुदड़ी के चांडिल प्रखंड के खूंटी गांव के विकास महतो ने UPSC 2021 में 110वां रैंक लाया है। 2020 में उन्हें 446 वां रैंक मिला था।