logo

Ranchi : कांग्रेस विधायक दल की बैठक, राष्ट्रपति चुनाव सहित इन मुद्दों पर मंत्रणा जारी

a165.jpg

डेस्क: 

मांडर विधानसभा सीट (Mander Assembly) से नवनिर्वाचित विधायक शिल्पी नेहा तिर्की (Shilpi Neha Tirkey) ने सोमवार को शपथ ली। इसके बाद विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आयोजित की गई। कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम (Alamgir Alam) के कार्यालय में बैठक आय़ोजित की गई।

इस बैठक में आगामी मानसून सत्र और राष्ट्रपति चुनाव (presidential election) को लेकर वार्ता हो रही है। चर्चा है कि यूपीए (UPA) के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) 7 जुलाई को रांची आ सकते हैं। 

यशवंत सिन्हा के रांची दौरे की तैयारी
गौरतलब है कि रांची आकर यशवंत सिन्हा यूपीए घटक दल के विधायकों से समर्थन मांगेंगे। प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष अधिकारियों का कहना है कि यशवंत सिन्हा के दौरे को लेकर तैयारी चल रही है। 6 और 7 जुलाई को तमाम विधायकों और सांसदों को निर्देश दिया गया है कि वे राजधानी में ही रहें। उम्मीद है कि सोमवार की बैठक में यशवंत सिन्हा के दौरे को लेकर बातचीत होगी। 

शिल्पी नेहा तिर्की का शपथ ग्रहण हुआ
इस बीच कांग्रेस की नवनिर्वाचित विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने विधानसभा में शपथ ग्रहण किया। स्पीकर रविंद्रनाथ (Rabindranath Mahto) महतो ने उनको बधाई दी। कहा कि मांडर उपचुनाव मं गठबंधन की तरफ से कांग्रेस की महिला प्रत्याशी की जीत महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है। झारखंड विधानसभा में महिलाओं की संख्या बढ़ रही है। ये राज्य के लिए सम्मान की बात है। 

बैठक में ये गणमान्य कर रहे शिरकत
इधर, विधायक दल की बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्य राजेश ठाकुर, मंत्री रामेश्वर उरांव, बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता, महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह, रामगढ़ विधायक ममता देवी, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, नमन विक्सल कोंगाड़ी, खिजरी विधायक राजेश कच्छप और मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हुईं। इनके अलावा और भी कई नेताओं, सांसदों और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू ने शिरकत की।