logo

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, छठ से पहले मिल जाएगा वेतन

जोगेो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। इस बार 17 नवंबर यानि आज ही राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों की सैलरी मिल जाएगी। कर्मियों की सैलरी को आज अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। वित्त विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है। जिसमें कहा गया है कि छठ के मद्देनजर झारखंड सरकार के कर्मी, राज्यपाल सचिवालय के कर्मी, झारखंड उच्च न्यायालय के कर्मी और विधानसभा के सभी कर्मियों को वेतन भुगतान कर दिया जाए। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N