logo

दुर्गा पूजा से पहले झारखंड सरकार के कर्मियों को मिलेगा वेतन, आदेश जारी

jh_gov.jpg

रांची
दुर्गा पूजा के पूर्व झारखंड सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य सरकार, राज्यपाल सचिवालय, झारखंड उच्च न्यायालय और विधानसभा सचिवालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सितंबर 2025 का वेतन 25 सितंबर 2025 से भुगतान किया जाएगा। यह निर्णय झारखंड कोषागार संहिता, 2016 के नियम 139 के तहत लिया गया है, ताकि त्योहारी सीजन में कर्मचारियों को किसी प्रकार की वित्तीय असुविधा न हो। सरकार के इस फैसले से हजारों सरकारी कर्मियों को समय पर आर्थिक सहायता मिलेगी, जिससे वे त्योहारी तैयारियों को आसानी से पूरा कर सकेंगे।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News