logo

Jharkhand Budget Session 2024 : सदन की कार्यवाही शुरू, JSSC-CGL पेपर लीक मामले की CBI से जांच की मांग उठी

नम3.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

बजट सत्र के दूसरे दिन भी झारखंड विधानसभा में JSSC पेपर लीक मामले में बीजेपी विधायकों ने हंगामा किया। सदन के अंदर बीजेपी के विधायक CBI जांच की मांग को लेकर वेल में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी विधायक विरांची नारायण ने JSSC पेपर लीक का मामला सदन में उठाया। विरांची नारायण ने कहा कि JSSC का पेपर 25 से 30 रुपए बिका है। इस मामले में किंग पिन कौन है इसकी जांच होनी चाहिए . SIT जांच से ये संभव नहीं है। इस लिए राज्य सरकार इस मामले की जांच CBI से कराने का काम करें। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि जिनकी गिरफ्तारी हुई है वो विधानसभा कर्मी है। लेकिन इस मामले में मास्टर माइंड तक पहुंचने के लिए राज्य सरकार को ईमानदारी बरतनी चाहिए। इसी सदन में वैसे लोग मौजूद है जिनका इन्हें संरक्षण प्राप्त है। ऐसी एजेंसी को परीक्षा लेने की जिम्मेदारी दी गई जो ब्लैक लिस्टेड है।

जल्द हो परीक्षा-इरफान अंसारी

कांग्रेस इरफान अंसारी ने भी कहा कि पेपर लीक से राज्य सरकार के प्रति गलत संदेश गया है। उनका मानना है कि जल्द से जल्द परीक्षा होनी चाहिए। ताकि युवाओं के साथ न्याय हो सके। बीजेपी परीक्षा में देरी चाहती है। संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि इसी सदन में राज्य सरकार ने कानून बनाया था। जिसमे गिरफ्तारी से लेकर कठोर करवाई तक का प्रावधान है। राज्य सरकार ने SIT का गठन किया है। अगर ये सफल नहीं होती है तो आगे निर्णय लेंगे . राज्य सरकार ने इसे संज्ञान में लिया है। अगर SIT नहीं कर पाएगी , तो एजेंसी को देंगे। SIT को थोड़ा समय दिया जाए। इसके बाद बीजेपी के विधायक वेल में आ कर हंगामा करने लगे। हंगामे की वजह से विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 12 : 30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।