logo

झारखंड फिर भीषण गर्मी की चपेट में, लू को लेकर इन जिलों में अलर्ट जारी

ूासज10.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड भीषण गर्मी की चपेट में है। कई जिलों में गंभीर हीट वेव चलेगी। पलामू और गढ़वा जिले का तापमान क्रमश: 45 डिग्री सेंटीग्रेड और 44 डिग्री सेंटीग्रेड है। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेंटीग्रेड से अधिक हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 जून तक झारखंड के अलग-अलग जिलों में हीट वेव चलने की चेतावनी जारी की है। विभाग ने कहा है कि झारखंड में अधिकतम तापमान में 1 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक की वृद्धि हो सकती है।


किस दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल 
10 जून को पलामू और गढ़वा में भीषण लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा, देवघर, गोड्डा, दुमका, खूंटी, सिमडेगा, प सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 11-12 जून को गढ़वा, पलामू, गोड्डा, देवघर, दुमका में भीषण उष्ण लहर यानी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 13 जून को कई जिलों में हीट वेव के साथ बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। 12 जून से राजधानी रांची में गरज के साथ बारिश का भी अनुमान है। कहा गया है कि इस दिन तेज हवाएं भी चलेंगी। 


स्कूलों का समय बदला
गर्मी को देखते हुए झारखंड में स्कूलों के समय बदला गया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है। विभाग के पत्र में कहा गया है कि राज्य के सभी स्कूल 15 जून तक सुबह 7 से 11:30 बजे तक चलेंगे। इसके बाद विद्यालयों का संचालन पूर्व निर्धारित समय के अनुसार होगा। गर्मी की छुट्टी के बाद सरकारी विद्यालयों में कक्षाएं शुरू हो गईं हैं। बता दें कि अधिकतर प्राइवेट स्कूलों में गर्मी की छुट्टी अभी समाप्त नहीं हुई है।

Tags - Heat Wave Jharkhand Weather Weather Jharkhand Weather of Jharkhand Summer in Jharkhand Summer Severe in Jharkhand