द फॉलोअप डेस्क:
10 साल के लंबे इंतजार के बाद 1 नवंबर यानी रविवार को आयोजित झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। अब अभ्यर्थियों (Candidates) को दिसंबर में रिजल्ट (Result) जारी होने का इंतजार है। जैक (JAC) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, परीक्षा के लेवल-1 में कुल 1 लाख छियानबे हजार 211 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 1 लाख बहत्तर हजार 145 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। यानी इस स्तर पर सत्तासी.73 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

JTET में 85.75% अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज
वहीं, लेवल-2 में 3 लाख 69 हजार 705 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 3 लाख 13 हजार अट्ठानबे अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। यहां उपस्थिति 84.69 प्रतिशत रही। इस तरह दोनों स्तरों को मिलाकर कुल 5 लाख 65 हजार 916 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जबकि 4 लाख 85 हजार 2 sau तैंतालीस अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। यानी JTET में कुल उपस्थिति 85.75 प्रतिशत दर्ज की गई।

आपत्तियों के बाद दिसंबर में आएगा JTET का रिजल्ट
परीक्षा के बाद अब जैक अगले सप्ताह उत्तर कुंजी और प्रश्नों पर अभ्यर्थियों से आपत्तियां आमंत्रित करने की तैयारी में है। इसके लिए 10 से 15 दिनों का समय दिया जा सकता है। खास बात यह है कि जैक पहली बार अभ्यर्थियों की OMR शीट भी सार्वजनिक डोमेन में अपलोड करने की तैयारी कर रहा है, जिससे परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी।आपत्तियों के निपटारे के बाद दिसंबर में रिजल्ट जारी करने की तैयारी है। ऐसे में अब लाखों अभ्यर्थियों की नजर जैक की अगली अपडेट पर टिकी है।