logo

झारखंड शराब घोटाला केस में पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव को ED का समन, बेटे रोहित उरांव भी तलब

FAYZqDKVEAQau4A.jpg

रांची:

झारखंड में कथित शराब घोटाला केस में प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव  और उनके  बेटे रोहित उरांव को प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजकर पूछताछ के लिए तलब किया है। ईडी ने उत्पाद विभाग के सेवानिवृत्त कमिश्नर अमित प्रकाश को भी तलब किया है। गौरतलब है कि एसीबी ने इस मामले में केस दर्ज किया था, जिसे ईडी ने टेकओवर किया और पिछले साल से ही जांच में जुटी थी।

ईडी ने पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, रोहित उरांव और सेवानिवृत्त कमिश्नर अमित प्रकाश को केस से संबंधित दस्तावेजों को साथ लेकर आने को कहा है। 

ईडी ने एसीबी से केस टेकओवर किया है
दरअसल,  ईडी को इस बात का शक है कि झारखंड शराब घोटाले में रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित की भूमिका हो सकती है। एजेंसी यह भी जानना चाहती है कि छत्तीसगढ़ की कंपनियों को झारखंड में प्रवेश दिलाने में रोहित उरांव की क्या भूमिका थी। गौरतलब है कि ईडी ने एसीबी में दर्ज कांड संख्या 9/2025 को टेकओवर किया और ECIR केस नंबर 10/2025 दर्ज किया है। ईसीआईआर दर्ज किए जाने के बाद इस केस में जेल में बंद कुछ आरोपियों से भी पूछताछ की जा चुकी है। 

शराब घोटाला केस में 10 लोग नामजद
इस केस में वरीय आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे, उत्पाद विभाग के संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह और कारोबारी विनय सिंह समेत 10 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। फिलहाल, यह देखना दिलचस्प होगा कि पूर्व मंत्री और वर्तमान में लोहरदगा से कांग्रेस के विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव की इस केस में कौन सी भूमिका या संलिप्तता नजर आती है। 

Tags - Rameshwar OranRohit OranEDJharkhand Liquor ScamJharkhand News