logo

क्रिसमस-न्यू ईयर पर पिकनिक स्पॉट में पुलिस करेगी ब्रेथ टेस्ट, शराब पीने वालों पर कसेगी नकेल

bredth_test.jpg

द फॉलोअप डेस्क
क्रिसमस और न्यू ईयर पर हर साल लोग बड़ी संख्या में परिजनों और दोस्तों के साथ पिकनिक स्पॉट पर पहुंचते हैं। ऐसे में रांची पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस पिकनिक स्पॉट पर शरीब पीने वालों पर नकेल कसने की पूरी तैयारी में है। रांची में पिकनिक स्पॉट पर ब्रेथ टेस्ट करेगी यदि आप इस दौरान शराब का सेवन किए हुए पकड़े जाते हैं तो पुलिस आपके ऊपर कड़ी कार्रवाई करेगी।

  ड्रंक एंड ड्राइव को लेकर पुलिस चलाएगी चेकिंग अभियान
रांची पुलिस क्रिसमस और न्यू ईयर को लेकर सतर्क हो गई है।  शहर के विभिन्न इलाकों में ड्रंक एंड ड्राइव को लेकर पुलिस चेकिंग अभियान चलाएगी। यदि इस दौरान कोई व्यक्ति पकड़े जाएंगे तो पुलिस उस कार्रवाई करेगी। इस दौरान तैनात जवान पिकनिक स्पॉट पर आने-जाने के दौरान लोगों का ब्रेथ टेस्ट करेंगे। रांची एसएसपी चंदनसिन्हा ने भी कहा कि आने वाले दिनों क्रिसमस और नए साल को देखते हुए रांची पुलिस एंटी क्राइम चेकिंग अभियान भी चला रही है और पुलिस हर प्रकार की गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही है।


अतिरिक्त पुलिस बल की होगी तैनाती
वहीं क्रिसमस और नए साल में शहरवासियों के सेलिब्रेशन में कोई खलल न आए इसे लेकर भी पुलिस ने भी पूरी तैयारी कर ली है। शहरवासियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए शहर भर में करीब दो हजार अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती होगी। इसके अलावा पर्यटन स्थलों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। यदि कोई भी व्यक्ति हुड़दंग करते हुए पकड़े जाएंगे तो पुलिस जेल भी भेज सकती है। पर्यटन स्थलों तक जाने वाले पहुंच पथों पर समुचित ट्रैफिक व्यवस्था तथा भीड़-भाड़ वाले इलाकों में रौशनी युक्त सुरक्षित पार्किंग की व्यवस्था करने का भी व्यवस्था की जाएगी, ताकि छिनतई जैसे अपराधों से बचा जा सके।