logo

झारखंड RJD प्रधान महासचिव से मिलीं दीपिका पांडेय सिंह, गोड्डा में जीत की बनी रणनीति

a5113.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, गोड्डा:

गोड्डा विधानसभा के पूर्व विधायक सह झारखंड आरजेडी के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव से गोड्डा संसदीय सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह ने घर जाकर मुलाकात की। यहां, गोड्डा लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन की जीत की रणनीति बनी। गौरतलब है कि झारखंड में इंडिया गठबंधन के घटक दलों में आरजेडी भी शामिल है। आरजेडी की तरफ से पलामू संसदीय सीट पर ममता भुइयां को उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि गोड्डा संसदीय सीट पर इस बार महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह को उम्मीदवार बनाया है। 


 

Tags - Dipika Pandey SinghSanjay Prasad YadavGodda Lok SabhaJharkhand News