logo

 झारखंड : SSC PGT टीचर 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी, 03 जनवरी 2023 तक होगी परीक्षा

JSSC26.jpg
द फॉलोअप डेस्क 

झारखंड SSC PGT टीचर 2022 परीक्षा 21 दिसंबर 2022 और 03 जनवरी 2023 के बीच होना है। इसके लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा  एसएससी PGT टीचर 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। वैसे विद्यार्थी जिन्होंने एसएससी PGT टीचर 2022 परीक्षा के लिए अप्लाई किए हैं। वे अब अधिकारीक वेबसाइट  jssc.nic.in. से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि परीक्षा ऑनलाइन सीबीटी मोड के रूप में आयोजित की जाएगी। परीक्षा 21 दिसंबर 2022 से 3 जनवरी 2023 तक रांची, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, बोकारो, देवघर और पलामू में आयोजित की जाएगी। JSSC PGT शिक्षक हॉल टिकट 2022 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नीचे सभी विवरण देखें। PGT शिक्षकों के 3120 पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट www.jssc.nic.in पर अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके जेएसएससी पीजीटी हॉल टिकट 2022 डाउनलोड कर सकेंगे। उपलब्धता होने पर हम JSSC PGT परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड तक पहुंचने के लिए प्रासंगिक विवरण और लिंक जोड़ेंगे।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर     जाएं jssc.nic.in पर

- झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के होमपेज को स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।

- आधिकारिक साइट के आगे एडमिट कार्ड के विकल्प पर क्लिक करें।

- और अब JSSC PGT शिक्षक एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें,     फिर आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें और विवरण जमा करें।

- Jssc.nic.in 2022 पीजीटी शिक्षक परीक्षा हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

- यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

- इच्छुक उम्मीदवार झारखंड पोस्ट ग्रेजुएट टीचर भर्ती 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड  कर सकते हैं और इसे परीक्षा केंद्र तक ले जा सकते हैं।