logo

झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन की AGM संपन्न, नीतीश कुमार बने कार्यकारिणी सदस्य

yhnirt.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक (AGM) 11 जनवरी 2026 को जमशेदपुर में आयोजित की गई। बैठक के दौरान वर्ष 2025–29 के लिए एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस चुनाव में नीतीश कुमार को कार्यकारिणी समिति (Executive Committee) का सदस्य चुना गया। नीतीश कुमार लंबे समय से झारखंड में राइफल शूटिंग खेल के विकास में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे चैत्रा राइफल क्लब के डायरेक्टर हैं और उनके मार्गदर्शन में जिले एवं राज्य स्तर पर कई युवा खिलाड़ी शूटिंग खेल से जुड़े हैं। शूटिंग खेल के प्रति उनके निरंतर योगदान और समर्पण को देखते हुए नीतीश कुमार को राज्यपाल महोदय द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। उनका मुख्य उद्देश्य झारखंड के खिलाड़ियों को बेहतर मंच, अधिक अवसर और एक मजबूत भविष्य प्रदान करना है।
AGM के दौरान झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई। दिवाकर सिंह को अध्यक्ष, उत्तम चंद को सेक्रेटरी जनरल और नित्यानंद सिंह को ऑनरेरी ट्रेजरर चुना गया। वहीं बिनय कुमार और कुमार देव रंजन उपाध्यक्ष बने। मधुर अग्रवाल को जॉइंट सेक्रेटरी तथा जयेश अमीन और मृत्युंजय राय को सेक्रेटरी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी समिति के निर्वाचित सदस्यों में अमर कुमार सिन्हा, अरविंद कुमार ओझा, आजाद कुमार पाठक, गौरव राज सिंह, मयूरी मुखर्जी, नीतीश कुमार, रंजन कुमार और विवेक पांडेय शामिल हैं। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले वर्षों में झारखंड के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए योजनाबद्ध तरीके से तैयार किया जाएगा और शूटिंग खेल को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जाएगा। कार्यकारिणी में नीतीश कुमार की भागीदारी से यह उम्मीद जताई जा रही है कि झारखंड में शूटिंग खेल को नई दिशा, संगठनात्मक मजबूती और युवाओं के लिए अधिक अवसर मिलेंगे।

 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand News jharkhand News Updates jharkhand News in hindi JSLPS news updates JSLPS News in hindi latest JSLPS News JSLPS news in hindi JSLPS News updates latest JSLPS updates latest news u