logo

झारखंड के शिक्षकों को अब नए सिस्टम से लेनी होगी छुट्टी, जानें पूरा मामला

jharkhand_teacher.jpg

द फॉलोअप डेस्क:
झारखंड के शिक्षकों को अब छुट्टी के लिए अब नए नियम का पालन करना होगा। राज्य के सरकारी स्कूलों में कार्यरत सभी पदाधिकारियों, शिक्षकों छुट्टी लेने के लिए पहले Leave Management Module से आवेदन करना होगा।  इसको लेकर स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव के.रवि कुमार झारखंड के सभी शिक्षा पदाधिकारी और शिक्षा अधीक्षक को निर्देश जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि Leave Management Module को e-VV Application में Live कर दिया गया है। सचिव ने कहा है कि सभी को निर्देश दिया जाता है कि पत्र निर्गत की तिथि से राज्य के सभी पदाधिकारियों, प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को मात्र Leave Management Module के माध्यम से ही छुट्टी हेतु आवेदन करते हुए अवकाश प्राप्त करना होगा। किसी भी परिस्थिति मंग अन्य माध्यम से आवेदित छुट्टी आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा तथा अस्वीकृत कर दिया जाएगा।


क्या है Leave Management Module
Leave Management Module सभी पदाधिकारियों, प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को छुट्टी के लिए आवेदन समर्पित करने की अनुमति देता है। छुट्टी की पात्रता से संबंधित विवरण दिखाता है। छुट्टी के अनुरोध के प्रसंस्करण और निपटान की अनुमति देता है। कर्मियों के छुट्टी इतिहास का विस्तृत विवरण प्रदान करता है। इस मॉड्यूल में राज्य के सभी पदाधिकारियों, प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों के लिए अवकाश विवरण दर्ज करने का प्रावधान है। 


Leave Management Module से परिचित होने का निर्देश
इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि अपने स्तर से राज्य के सभी प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को इस सुविधा से खुद को परिचित करने का निर्देश दिया जाता है। साथ ही छुट्टी प्राप्त करने के लिए इसे अपनाने के निमित्त Leave Management Module के माध्यम से ही छुट्टी के लिए आवेदन समर्पित करने के लिए भी निदेशित किया जाता है।