logo

7-13 जुलाई तक होनेवाले जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ियों का चयन

सोपगसोूाूा.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
साइ सेंटर, बेंगलुरु में 7-13 जुलाई तक आयोजित होनेवाले जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड की तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ। जिसमें दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे और काजल बाड़ा शामिल हैं। बता दें कि तीनों खिलाड़ी हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाले जिले सिमडेगा से हैं। बता दे कि दीपिका सोरेंग और महिमा टेटे इसी माह जापान में हुए जूनियर महिला एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में से स्वर्ण पदक जीत कर लौटी हैं। दोनों जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य थी। राष्ट्रीय कैंप में आमंत्रित किये जाने पर तीनों को हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों ने बधाई दी है। गौरतलब है कि खेल के क्षेत्र में झारखंड की बेटियां नये-नये आयाम बना रही हैं। सिर्फ सिमडेगा जिले से ही हर दिन नये-नये खिलाड़ी उभरकर सामने आ रही हैं।

 हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N