logo

Jharkhand Monsoon Forecast : झारखंड में 26-29 जून तक होगी मूसलाधार बारिश, जानिए आपके जिले का हाल

a2817.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

झारखंड में अगले 4 दिन भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक, झारखंड के सभी जिलों में 26 जून (बुधवार) से 29 जून (शनिवार) तक भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने किसानों को खास तौर पर इस मूसलाधार बारिश को लेकर फसलों के रख-रखाव के लिए परामर्श जारी किया है। इस दौरान तेज हवा भी चलेगी। कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात का भी अलर्ट है। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 26 जून को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में मूसलाधार बारिश होगी। 28 जून को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट है। 29 जून को फिर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ सहित मध्य झारखंड के कुछ इलाकों में भारी बारिश होगी। 

गौरतलब है कि झारखंड में मानसून ने काफी लेट एंट्री ली है। अभी तक उम्मीद के मुताबिक बारिश नहीं हुई है। संताल और कोल्हान में छिटपुट बारिश ही हुई है। इस बीच गर्मी और उमस ने काफी परेशान भी किया है। बता दें कि झारखंड में पिछले 2 साल से अच्छी बारिश नहीं हुई जिसका दुष्प्रभाव कृषि पर पड़ा है। 

Tags - Jharkhand Monsoon ForecastJharkhand Weather UpdateJharkhand Heavy RainMonsoon Update