logo

झारखंड में बदला मौसम , रांची समेत 24 जिलों में हल्की धूप के साथ बारिश की संभावना

RAIN4.jpg

झारखंड 

झारखंड में आज मौसम गर्म रहने का अनुमान है, बताया जा रहा है की अधिकतम तापमान 38°C तक जा सकता है। दिन के समय बादल छाए रहने और हल्की धूप के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। जहां आज सुबह- सुबह रांची सहित कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला । रांची में काले बादल हुए है। आसमान में बिजली चमकने, बादल गरजने के साथ हल्की बारिश भी  हुई। लेकिन इससे राहत तो नहीं मिली पर उमस बढ़ गया। लातेहार, गुमला में जैसे जिलों में बूंदाबूंदी हुई। मौसम विभाग के ताजी अपडेट के मुताबिक बोकारो , चतरा , धनबाद, हजारीबाग , रामगढ़, लातेहार, गुमला , और लोहरदगा के साथ अन्य जिलों में भी मौसम का बदलाओ होने वाला है। यहां बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है। जहां अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री के बीच रहेगा।  पश्चिमी सिंहभूम में तापमान 36 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।रात में राहत, लेकिन दिन में फिर बढ़ी तपिश
आंकड़ों के मुताबिक आज  रांची, जमशेदपुर, डालटनगंज, बोकारो, चाईबासा और सरायकेला का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। सूरज की तपिश और लू के थपेड़ों ने पूरे शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। रविवार देर रात रांची में बादल छाने और ठंडी हवा चलने से राहत की उम्मीद जगी थी, लेकिन सोमवार सुबह 11 बजे के बाद तेज धूप ने फिर से गर्मी बढ़ा दी। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार यानी आज से गर्मी का असर कम होने लगेगा। अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है।आज और कल 15 जिले में बारिश
मौसम विभाग ने 28 और 29 अप्रैल को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, कोडरमा, लोहरदगा, धनबाद, गिरिडीह और जामताड़ा में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात और आंधी की संभावना जताई है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 30 अप्रैल को रांची, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद और बोकारो में आंधी के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। इन जिलों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।उत्तर-पश्चिम झारखंड रहेगा सबसे ज्यादा गर्म
पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में चतरा, गढ़वा और पलामू जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं लातेहार और लोहरदगा में भी तापमान 35 से 39 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई गई है। देवघर, दुमका, पाकुड़ और साहिबगंज जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 39 डिग्री के बीच रहेगा, जो अन्य क्षेत्रों की तुलना में थोड़ा कम है। हालांकि यहां भी न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री के बीच रहने से गर्मी का असर बना रहेगा। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

Tags - jharkhandWeatherUpdate WeatherRanchi District