logo

झारखंड में अगले 5 दिन तक गर्मी से मिलेगी राहत, बारिश और ठंडी हवा से मौसम होगा सुहाना

GOOD_WEATHER.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 5 दिनों तक राज्य में मौसम सुहाना बना रहेगा। इस दौरान हल्की बारिश, तेज हवाएं और कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। इससे गर्मी में काफी कमी आई है और मौसम ठंडा महसूस हो रहा है। सोमवार को दिनभर जहां राजधानी रांची समेत कई जिलों में गर्मी थी, वहीं शाम होते-होते मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवा चली। इससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

पिछले 24 घंटों में पलामू, घाटशिला, चाईबासा और रांची के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई है। मौसम में रविवार से ही बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसके कारण तापमान में 3 से 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, अगले 24 घंटे में राज्य के कई इलाकों में तेज हवा और ओलावृष्टि हो सकती है। इसके साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है। हालांकि अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन मौसम ठंडा और आरामदायक बना रहेगा।


 

Tags - Jharkhand News Jharkhand Hindi News Weather News Rain Heat