द फॉलोअप डेस्क
यूनियन के पूर्व प्रमंडलीय अध्यक्ष और वर्तमान संरक्षक जितेंद्र कुमार सिंह शाखा डाकपाल, कदमा के सेवानिवृत्ति पर कॉलेज मोड़ डाकघर परिवार द्वारा विदाई और सम्मान समारोह का आयोजन होटल रॉयल ब्लू में किया गया। अपने कार्यकाल में वे ग्रामीण डाक सेवकों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए हमेशा संघर्षशील रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहायक डाक अधीक्षक ब्रजेश पासवान, विशिष्ट अतिथि कॉलेज मोड़ के उप डाकपाल नंदन कुमार, घाटों के उप डाकपाल रौशन कुमार सिंह, आर स्कूल के उप डाकपाल रौशन कुमार, तथा डाक अधिदर्शक राजीव कश्यप उपस्थित रहे।

सेवानिवृत्ति के अवसर पर उन्हें पुष्प माला, गुलदस्ता, उपहार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। सभी ने उन्हें स्वस्थ और सुखमय जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप हमेशा हमारे हृदय में रहेंगे। संघ और विभाग हमेशा आपके साथ रहा है और भविष्य में भी रहेगा। कार्यक्रम में पंकज कुमार, शैलेन्द्र सिंह, यूनियन के कोषाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, सहायक सचिव प्रियांशु ठाकुर, दयानंद पांडेय, बेबी कुमारी, अंजली रॉय, प्रियंका कश्यप, दामोदर यादव, संजीत कुमार, एन संतोष सहित कॉलेज मोड़ शाखा के सभी डाक कर्मचारी और अन्य लोग उपस्थित रहे।
