logo

पुलिस को देख भाग रहा था JJMP का एरिया कमांडर सुमन, तभी पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा

naxichand.jpg

अमित कुमार, पलामूः
पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के खपरमंडा से जेजेएमपी उग्रवादी संगठन का एरिया कमांडर सुमन यादव उर्फ बीरेंद्र को पलामू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि गिरफ्तार जेजेएमपी नक्सली सुमन यादव JJMP नक्सली संगठन का एरिया कमांडर है। जो लगभग पिछले कई सालों से संगठन में सक्रिय है। दरअसल गुप्त सूचना के आधार पर पांकी पुलिस ने सुमन यादव के घर पर छापेमारी की, जहां पुलिस को देखकर वह भागने लगा। भागने के क्रम में पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया। गिरफ्तार नक्सली पर लेवी वसूलने और पुलिस मुठभेड़ में शामिल होने समेत अन्य मामलों में पलामू और लातेहार जिलों के थाने में कई केस दर्ज है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार टूटी ने मामले की जानकारी दी है।