logo

खतियान और छात्र संबंधित मांगों को लेकर JLKM की छात्र अधिकार यात्रा शुरू

dfbywetybwey.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने खतियान और छात्रों की मांगों को लेकर आज से आंदोलन की शुरुआत कर दी है। ‘छात्र अधिकार यात्रा’ को विधायक जयराम कुमार महतो ने डुमरी से रवाना किया। यह पदयात्रा 9 दिसंबर को रांची पहुंचेगी, जहाँ विधानसभा के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो ने चिरैया मोड़ पर विनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदयात्रा की शुरुआत की। उन्होंने यात्रा को सुरक्षित, सुचारू और सफल बनाने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। इसके बाद वे सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के लिए रांची के लिए रवाना हुए।
संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने बताया कि पदयात्रा के पहले दिन कुल 45 किलोमीटर का सफर तय करते हुए यात्रा हजारीबाग जिले में प्रवेश कर गई है। पदयात्रा चिरैया मोड़, बगोदर, हरिहर धाम और चलानिया होते हुए बिशुनगढ़ हजारीबाग तक पहुँची। उन्होंने कहा कि खतियान और छात्रों की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा। पदयात्रा के दौरान देवेंद्रनाथ महतो, मोतीलाल महतो, मनोज यादव, पूजा महतो, दीपक रवानी, बिहारी महतो, महेंद्र प्रसाद मंडल, लीलावती देवी और दिनेश साहू सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags - Latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest jharkhand News jharkhand News in Hindi latest updates Jharkhand jharkhand Updates in hindi latest JLKM News JLKM News updates JLKM News Updates latest JLKM news JLKM news updates JLKM News in