द फॉलोअप, रांची
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद झामुमो ने पार्टी के सभी प्रस्तावित कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है। पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने इस संबंध में पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष, जिला सचिव, जिला संयोजक प्रमुख, महानगर अध्यक्ष एवं महानगर संयोजकों को इसकी जानकारी दे दी है। इस क्रम में कल दिनांक 07 सितम्बर 2026 को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालय पर एमएमडीआरए एक्ट के विरुद्ध होने वाले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भी कहा है कि 7 सितंबर को पार्टी का प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। इधर भाजपा ने भी अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है। आज शाम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहु की प्रेस वार्ता को स्थगित कर दिया गया है।
