logo

हजारीबाग : JMM ने मनाई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती, बबलू चंद्रवंशी समेत कईयों ने थामा पार्टी का दामन

niketmi.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग जिले के अटल चौक स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला कार्यालय में मंगलवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान और संकल्प के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो के जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने भावुक शब्दों में कहा कि यह पहला अवसर है जब दिशोम गुरु का जन्मदिवस उनके बिना मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नम आंखों से सभी कार्यकर्ता उन्हें याद कर रहे हैं, लेकिन साथ ही यह संकल्प भी ले रहे हैं कि उनके सपनों का झारखंड बनाकर ही सच्ची श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। बेदिया ने स्पष्ट किया कि भले ही नगर निगम चुनाव दलगत आधार पर न हों, लेकिन झामुमो अपने समर्थित उम्मीदवार महापौर पद सहित हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में उतारेगी। मौके पर पार्टी के जिला सचिव नीलकंठ महतो ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन झारखंड के निर्माता हैं। उन्होंने अलग झारखंड राज्य का सपना देखा था, जो आज साकार हुआ है। अब हम सभी की जिम्मेदारी है कि उस राज्य को सजाने-संवारने के साथ सामाजिक न्याय, आदिवासी अस्मिता और जनहित की नीतियों को आगे बढ़ाया जाए।
झामुमो के केंद्रीय सदस्य सुनील शर्मा ने कहा कि शिबू सोरेन का संपूर्ण जीवन संघर्ष, त्याग और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उनकी विचारधारा आज भी झारखंड की राजनीति को दिशा देने का काम कर रही है। वहीं जिला प्रवक्ता कुणाल यादव ने कहा कि शिबू सोरेन केवल एक नेता नहीं, बल्कि झारखंडी अस्मिता के प्रतीक थे। उनका जीवन यह सिखाता है कि सत्ता का उद्देश्य केवल शासन करना नहीं, बल्कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार दिशोम गुरु की उसी विचारधारा को आगे बढ़ा रही है, जिसके लिए उन्होंने जीवन भर संघर्ष किया।

कार्यक्रम के दौरान झामुमो का जनाधार और मजबूत हुआ। जिला प्रवक्ता कुणाल यादव के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ता बबलू चंद्रवंशी, कुमार अमरीश, अजय यादव, रोहित रजक, सुरेंद्र कुमार समेत दर्जनों लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत किया और उन्हें संगठन की नीतियों व विचारधारा से अवगत कराया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया, जिला सचिव नीलकंठ महतो, केंद्रीय सदस्य सुनील शर्मा, राजा खान, जिला उपाध्यक्ष नईम राही, टेकोचंद महतो, जिला प्रवक्ता कुणाल यादव, सतीश दास, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सरफराज अहमद, नगर अध्यक्ष नवीन प्रकाश, निसार अहमद, राजीव वर्मा, राजदेव यादव, बीरबल कुमार, गणेश मेहता, सत्येंद्र मेहता, अब्दुल सलाम, देवानंद, राम जय मेहता, राजेंद्र कुशवाहा, रामकुमार मेहता, राजेश मेहता, रंजीत मेहता, कुदुस अंसारी, श्वेता दुबे, कमाल कुरैशी, दयानंद मेहता, मो. कुर्बान, कपिलदेव चौधरी, संजय प्रजापति, प्रदीप मेहता सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand News jharkhand News Updates jharkhand News in hindi Hazaribagh news updates Hazaribagh News in hindi latest Hazaribagh News Hazaribagh news in hindi Hazaribagh News updates latest Haz