logo

लोहरदगा में JMM जिला समिति की हुई बैठक, जिलाध्यक्ष बोले- सरकार भ्रष्टाचारियों पर रख रही नजर

jmm_lohardaga.jpg

द फॉलोअप डेस्क

लोहरदगा में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की बैठक शनिवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष मोज्जमिल अहमद की अध्यक्षता में की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, पंचायत व प्रखंड कमेटियों की समीक्षा और जनसमस्याओं पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष मोज्जमिल अहमद ने कहा कि संगठन की ताकत कार्यकर्ता हैं। पंचायत, वार्ड और प्रखंड स्तर पर गठित कमेटियों को सक्रिय कर युवाओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार जनता के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इनमें सार्वजनिक सुरक्षा पेंशन योजना, फसल राहत योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, सखी मंडल सशक्तिकरण, छात्रवृत्ति और फेलोशिप योजना प्रमुख हैं। इन योजनाओं से सीधे गरीब, किसान, मजदूर, छात्र और आम जनता लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पष्ट किया है कि योजनाओं में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार भ्रष्ट अधिकारियों पर नजर रखे हुए है और दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जिलाध्यक्ष मोज्जमिल अहमद ने कहा कि युवाओं की भागीदारी बढ़ रही है, लगातार जुड़ रही है नई टोली। जनकल्याणकारी योजनाएं जनता तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता व नेतृत्व अधिकारियों पर पैनी नजर रखें, भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई तय है। बैठक में जिले के सभी प्रखंडों से आए पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं। जिलाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। बैठक में केंद्रीय सदस्य तिवारी उरांव, जिला सचिव अनिल उरांव, महिला जिला अध्यक्ष राधा तिर्की, सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news lohardaga news lohardaga khabar lohardaga latest news JMM news JMM latest news