रांची
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक आगामी 15 अक्टूबर 2025, बुधवार को रांची के हरमु स्थित सोहराय भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी।
पार्टी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, बैठक में केंद्रीय समिति के सभी पदाधिकारी, सदस्य, जिला अध्यक्ष, जिला सचिव, महानगर अध्यक्ष, जिला संयोजक और महानगर संयोजक को उपस्थित रहना अनिवार्य किया गया है।

बैठक का मुख्य एजेंडा संगठन की वर्तमान स्थिति, राजनीतिक परिस्थिति और आगामी चुनावों को लेकर रणनीतिक चर्चा का होगा। बैठक में 13वें केंद्रीय महाधिवेशन के बाद की सांगठनिक स्थिति पर समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा वर्तमान राजनीतिक हालात, आसन्न घाटशिला विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव पर भी विस्तार से विचार-विमर्श होगा। साथ ही, सदस्यता अभियान की प्रगति और आगे की दिशा पर भी चर्चा की जाएगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अन्य मुद्दों पर भी अध्यक्ष की अनुमति से विचार किया जाएगा।
