logo

झामुमो बिकाऊ पार्टी है, इसने अलग राज्य के आंदोलन को भी बेच दिया- बाबूलाल मरांडी 

bjp_take.jpeg

रांची 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने आज पार्टी के मिलन समारोह में कहा कि झामुमो बिकाऊ पार्टी है, इसने अलग राज्य के आंदोलन को भी बेच दिया। बता दें कि आज के मिलन समारोह में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस, झामुमो और राजद छोड़कर लोगों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। मरांडी ने पार्टी का पटका पहनाकर सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक सीपी सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह आदि भी उपस्थित रहे। सरोज सिंह ने ऑनलाइन सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने और धन्यवाद ज्ञापन लक्ष्मण राम ने किया। लातेहार बीजेपी जिलाध्यक्ष एवम पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, भगत दयानंद यादव, ओमप्रकाश गुप्ता, पूर्व विधायक हीरा राम तूफानी भी उपस्थित थे।


हेमंत सरकार पर हमला

मरांडी ने हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है। चारो तरफ लूट मची है। खान, खनिज, बालू पत्थर, कोयला, जमीन की लूट हो रही है। बिचौलिए दलाल सत्ता के संरक्षण में फल फूल रहे हैं। कहा कि ईडी की कारवाई से मुख्यमंत्री भागे फिर रहे हैं। अब तो वे कैबिनेट से ऐसे फैसले ले रहे जैसे झारखंड कोई अलग देश हो। जहां भारत की संसद से पारित कानून लागू नहीं। उन्होंने वैसे पदाधिकारियों पर भी निशाना साधा जो कैबिनेट के लिए ऐसे प्रस्ताव तैयार करते हैं जो संविधान विरोधी हो। कहा कि भागने, डराने से कानून नही डरता है। भ्रष्ट लोगो को कानून के हाथों आना ही पड़ेगा।

परिवारवादी पार्टियां देश और राज्य का भला नहीं कर सकती

विधायक सीपी सिंह ने कहा कि परिवारवादी पार्टियां देश और राज्य का भला नहीं कर सकती। ये भ्रष्टाचार के लिए सत्ता चाहती हैं, विकास केलिए नहीं। उन्होंने देश और राज्य में फिर से बीजेपी के नेतृत्व को मजबूत बनाने का आह्वान किया। मनिका जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह ने बीजेपी प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि बड़ी उम्मीद से झामुमो कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार बनाने के लिए मेहनत की थी। लेकिन सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया। शिल्पा कुमारी ने कहा कि राज्य की प्रगति बीजेपी ही कर सकती है। अरविंद कुमार तूफानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से देश और राज्य का भला नहीं होने वाला।


इन्होंने ली सदस्यता

सदस्यता ग्रहण करने वालों में मनिका जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह, गारू प्रखंड की पूर्व जिला परिषद सदस्य शिल्पा कुमारी, मनिका की पूर्व प्रखंड प्रमुख गायत्री देवी एवम गढ़वा जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंद कुमार तूफानी, रंजीत प्रसाद, सागर यादव, ऊषा देवी, महेंद्र लोहरा, साजिद अंसारी, मुरारी ठाकुर, कलाम अंसारी, कामेश्वर यादव, जमुना शर्मा, अमरेंद्र यादव, उपेंद्र उरांव, उपेंद्र सिंह, कृष्ण यादव, प्रमोद प्रसाद, त्रिपुरारी सिंह, राजू प्रसाद, अंकित मिश्र, धर्मेंद्र पांडेय, विजय मेहता, जितेंद्र पासवान, बंधु राम, रवि गोंड सहित अन्य शामिल हैं।