logo

लातेहार : झामुमो नेता की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग

balumath.jpg

लातेहार: 

झारखंड के लातेहार जिला अंतर्गत बालूमाथ थानाक्षेत्र के कुसुमाही रेलवे साइडिंग पर झामुमो नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। रविवार तड़के, अज्ञात अपराधियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष दिलशेर खान को गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही बालूमाथ पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दिलशेर खान को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

कुसुमाही साइडिंग में किया हमला
घटना को लेकर साइट इंचार्ज शैलेस सिंह ने बताया कि कुसुमाही साइडिंग में कोयले के भंडारण में आग लग गई थी। उसी के बुझाने के लिए दिलेशर खान आए थे। उन्होंने बताया कि उसी दौरान बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली मारने के बाद हमलावर चेताग पहाड़ की तरफ भाग निकले। इधर घटना से नाराज लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-99 को जाम कर दिया।

 

लातेहार एसपी ने किया मुआयना
लातेहार के एसपी अंजनी अंजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया। गौरतलब है कि कुसमाही साइडिंग, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोतीलाल द्वारा संचालित किया जाता है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमलावर 2 बाइक्स में सवार होकर आए थे। इधर घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।