logo

JMM का मिलन समारोह : सीएम चंपाई की मौजूदगी में 3 हजार लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

CM25.jpeg

रांची  

JMM के मिलन समारोह में सीएम चंपाई सोरेन की मौजूदगी में 3 हजार लोगों ने आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मिलन समारोह का आयोजन मुख्यमंत्री आवास, कांके रोड, रांची किया गया। समारोह में विभिन्न सामाजिक संगठनों और दलों के लगभग 3 हज़ार युवा और महिलाओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आस्था जताई और जेएमएम का दामन थामा। रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम ने इनका नेतृत्व किया। सीएम चंपाई ने मौके पर कहा कि आंदोलनकारियों की बदौलत हमें यह झारखंड राज्य मिला है। कहा युवा मुख्यमंत्री के तौर पर हेमंत सोरेन सुदूर गांव में भी हर एक घर तक योजना पहुंचाने का काम कर रहे थे। इसी को देखते हुए केंद्र की बीजेपी सरकार ने साजिश के तहत उनको जेल भेजने का काम किया है। कहा, आज यह मिलन समारोह एक जन आंदोलन की शुरुआत है। आने वाले दिनों में यह बड़ा रूप लेगा।


केंद्र की बीजेपी सरकार को घेरा 

मौके पर उपस्थित पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे ने कहा कि आने वाले दिनों में और भी नए सदस्य जुड़ेंगे। कहा कि पार्टी हर एक हर स्तर पर केंद्र सरकार की तानाशाही के विरोध में लोगों को जागरूक करने का काम करेगी। मुस्ताक आलम ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने हेमंत सोरेन को प्रताड़ित कर जेल भेजने का काम किया है। आज इसी क्रम में हजारों हजार की तादाद में युवा और महिला ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। आने वाले दिनों में यह सिलसिला जारी रहेगा। हम लोगों को पार्टी से जोड़कर झारखंड की जनता के हित में आवाज को बुलंद करेंगे।


मौके पर ये लोग थे मौजूद 

मिलन समारोह में राज्यसभा सांसद डॉ महुआ मांझी, केंद्रीय सदस्य सुशीला एक्का, जिला उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, कलाम आजाद, रामानंद बेड़िया, रामशरण तिर्की, डॉ तालकेश्वर महतो, जिला प्रवक्ता अरविन्द सिंह देवल, बबलू राम एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही सदस्यता ग्रहण करने वालों मे मुख्य रूप से आदिवासी सेना के अलविन लकड़ा, विकास तिर्की, अमरनाथ लकड़ा, झापा के अंशु लकड़ा, बचन उरांव, योगेश भगत, झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन के शशि टुटी, रामकुमार नायक, दीपक लकड़ा, आजसू के लक्ष्मी बैठा, अनिता टोप्पो, महताब अंसारी, अबुतालीब अंसारी, मोहसिन अख़्तर, फिरोज अंसारी, मुंतीजीर ख़ान, निशांत कच्छप, पवन तिग्गा, रश्मि टोप्पो, अर्पण इंदवार, नजरूल हक के साथ हजारों संख्या मे लोग शामिल हुए। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chat.whatsapp.com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn