logo

Godda : JMM विधायक लोबिन हेम्ब्रम का बेटा गिरफ्तार, फर्जीवाड़ा कर नौकरी लेने का आरोप  

LOBIN.jpg

गोड्डाः 

झारखंड मुक्ति मोर्चा के बोरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रम का बेटा अजय हेम्ब्रम गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने अजय हेम्ब्रम को जेल भेज दिया है। अजय को ललमटिया थाना क्षेत्र गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि फर्जी वंशावली के आधार पर ईसीएल में नौकरी ली गई है। ललमटिया थाना में फर्जी वंशावली के आधार ईसीएल ललमटिया राजमहल परियोजना में नौकरी लेने का मामला कुछ दिन पहले दर्ज हुआ था। इसी को लेकर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।


राजनीति से प्रेरित है  कार्रवाई 
जानकारी के मुताबिक अजय हेम्ब्रम की तबीयत खराब थी तो उसे सदर अस्पताल लाया गया। सिविल सर्जन के नेतृत्व में जांच के बाद उन्हें जेल भेज दिया है। बता दें कि अजय हेम्ब्रम11 साल से ईसीएल राजमहल परियोजना में नौकरी कर रहे हैं। इनदनों अजय लगातार अपने ही सरकार के विरुध्द खुलकर बोल रहे थे। इसलिए इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना के तहत बताया जा रहा है । फिलहाल इस पूरे मामले में अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है.

 

क्या है मामला 

कहा जा रहा है कि राजमहल परियोजना ललमटिया के पदाधिकारियों ने भी बिना जांच के गलत वंशावली पर अजय को नौकरी दी। वंशावली में कहीं भी अजय के घर जमाई होने का जिक्र नहीं है। इसमें प्रबंधन की संलिप्तता जाहिर होती है। शिकायतकर्ता मंझली मूर्मू ने 03 अप्रैल 2022 को डीसी से शिकायत की थी कि फर्जी वंशावली बना मेरे ससुर होपना सोरेन की एक फर्जी बेटी बाहा सोरेन (पति बड़का हांसदा) का नाम जोड़ा गया है। जिसकी बेटी सलोमी हांसदा का पति अजय हेम्ब्रम को बताया गया है।