logo

भाजपा के 'जले' पर झामुमो का 'नमक', इशारों-इशारों में बताया पार्टी का हाल

रसस2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

भाजयुमो की ओर से 23 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित युवा आक्रोश रैली को झामुमो ने फ्लॉप बताया है। झामुमो के ट्विटर हैंडल से इसे लेकर एक ट्वीट किया गया है जो चर्चा में है। कहा जा रहा है कि यह ट्वीट भाजपा के जले पर झामुमो का नमक है। इस ट्वीट में कहा गया है कि आक्रोश रैली के फेल होने पर पूर्व 4 को बुरी तरह लताड़ा गया है। ट्वीट का दूसरा वाक्य है कि अब दिल्ली में बैठे साहेब नेतृत्व परिवर्तन चाह रहे हैं। यहां इशारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा समेत भाजपा आलाकमान की ओर है। इन सबसे पूर्व तीन बहुत खुश हैं पर दिल्ली उन्हें पसंद नहीं कर रही है। चौथी लाइन है कि पूर्व दो के पास फिर से बैक डोर इंट्री का मौका बनता दिख रहा है। खेल में खेल जारी है। इन भारी अंतर्विरोधों-अंतर्दंदों के बीच उनके आम कार्यकर्ताओं में भारी मायूसी है।

Tags - BJP BJP News JMM News JMM Latest News