रांचीः
मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के द्वारा बनने वाला जॉब कार्ड राज्य के लगभग 88 फीसदी मजदूरों को मिल गया है। बता दें कि राज्य के शहरी क्षेत्र से करिब 55402 मजदूरों ने जॉबकार्ड के लिए आवेदन भरा था, जिसमें 48951 मजदूरों को जॉबकार्ड उपलब्ध करा दिया गया है। साथ ही अब इन मजदूरों को उनके काम के आधार पर काम भी दिया जा रहा है।

जॉबकार्ड धारक को मिलेगा काम
निदेशक नगरीय प्रशासन निदेशालय विजया जाधव ने इसकी समीक्षा करते हुए कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं कि राज्य के सभी मजदूरों को जॉब कार्ड मिल सके। ताकि सभी मजदूर को सरकार की विभिन्न शहरी विकास की योजनाओं में काम मिल सके।

जिन मजदूरों को अभी जॉब कार्ड मिला है उसमें राजमिस्त्री,प्लंबर,इलेक्ट्रिशयन सहित अन्य कुशल कामगार शामिल हैं। साथ ही भवन निर्माण, नाली निर्माण, पीसीसी रोड निर्माण जैसे काम करने वाले मजदूरों को भी जॉब कार्ड दिया गया है।

किस जिले में कितने जॉबकार्ड धारक
जारी रिपोर्ट के अनुसार छत्तरपुर-483, हरिहरगंज-870, मेदिनीनगर-1367, हुसैनबाद-713, नगरउंटारी-513, विश्रामपुर-570, मझिआंव-662, गढ़वा-619, धनबाद-6798, हजारीबाग-1711, चास-1574, चिरकुंडा-377, रामगढ़-1708, कोडरमा-264, झुमरीतिलैया-762, डोमचांच-240, रांची-4936, बचरा-114, खूंटी-323, सिमडेगा-1158, लोहरदगा-493, गुमला-495,

चतरा-471, बुंडू-457, लातेहार-487, आदित्यपुर-1505, फुसरो-764, बड़कीसरैया-176, सरायकेला-330, मधुपुर-515, गिरिडीह-1344, धनबार-516, चाकुलिया-173, जुगसलाई-455, जमशेदपुर-5067, जामताड़ा-365, मिहीजाम-547, कपाली-378, चक्रधरपुर-486, मानगो-1700, चाइबासा-431, साहेबगंज-794, राजमहल-399, बरहरवा-455, पाकुड़-443, बासुकीनाथ-215, देवघर-2688, महगामा-233, दुमका-408, गोड्डा के 415 मजदूर शामिल हैं।