logo

जेपी नड्डा के रांची एयरपोर्ट पहुंचते ही बाबूलाल मरांडी समेत इन भाजपा नेताओं ने किया स्वागत  

bubulal.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ जाने से पहले रांची एयरपोर्ट पहुंचे। जहां प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश समेत कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। नेताओं से बातचीत के बाद वह हेलीकॉप्टर से जशपुर के लिए रवाना हो गये। जशपुर में सभा के बाद फिर वे रांची एयरपोर्ट लौटेंगे और वहीं से दिल्ली के लिए निकल जाएंगे।  बता दें कि इससे पहले जेपी नड्डा 22 जून को झारखंड के दौरे पर आये थे। जून में गिरिडीह में जेपी नड्डा ने बड़ी रैली की थी और मिशन 2024 के लिए भाजपा को मजबूत करने का टास्क भी दिया था। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के दूसरे चरण का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जशपुर से करेंगे। जशपुर में उन्होंने रणजीता स्टेडियम में परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की। कार्यक्रम के बाद वह रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से फिर रवाना होंगे। हालांकि जशपुर निकलने से पहले कुछ देर के लिए मौसम खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर से जाना मुश्किल था तो जेपी नड्डा के लिए सड़क मार्ग से जाने की वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी। लेकिन जयपुर से मौसम में सुधार की खबर के बाद जेपी नड्डा हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए। इससे पहले जेपी नड्डा ने रांची पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर आकर बाहर मीडिया का विवादन किया।

2024 लोकसभा में 14 सीट हमारे झोली में होंगे

जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद बाबूलाल मरांडी ने कहा की पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। इस बार झारखंड के 14 लोकसभा सीट एनडीए के खाते में जाए इसकी पूरी तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा इंडिया गठबंधन ने जिस तरह कुछ पत्रकारों का बायकाट किया है उससे उनकी मानसिकता साफ हो गई है। ईडी के सीएम को समन पर उन्होंने कहा कि कब तक सीएम खैर मनाएंगे। उन्हें ईडी ऑफिस जाना होगा और जेल भी। रघुवर दास ने कहा की 14 लोकसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है। ठग गठबंधन की सरकार से जनता नाराज है। लोकसभा चुनाव में झारखंड की जनता जवाब देगी। उन्होंने इंडिया गठबंधन पर निशाना चाहते हुए कहा कि 2019 में भी गठबंधन बना था। तब भी भाजपा 12 सीटों पर जीती थीष इस बार शेष दोनों लोकसभा सीट भी भाजपा जीतेगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N