logo

JPSC परीक्षा घोटाला, फरार आरोपी रवि शंकर ने कोर्ट में किया सरेंडर

JPSC परीक्षा घोटाला, फरार आरोपी रवि शंकर ने कोर्ट में किया सरेंडर

द फॉलोअप डेस्क, रांची:
JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के मामले में फरार चल रहे आरोपी रवि शंकर ने रांची सिविल कोर्ट की विशेष CID अदालत में सरेंडर कर दिया है। उसके खिलाफ अदालत से गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद CID उसकी तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि CID की लगातार कार्रवाई और गिरफ्तारी के बढ़ते दबाव के बीच रवि शंकर ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर किया। जांच एजेंसी JPSC परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं और उम्मीदवारों को गलत तरीके से फायदा पहुंचाने के आरोपों की जांच कर रही है।
 

रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी CID 
जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ साक्ष्य मिलने के बाद CID ने अदालत से गैर-जमानती वारंट प्राप्त किया था। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की गई। कोर्ट में सरेंडर के बाद रवि शंकर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब CID उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान परीक्षा घोटाले से जुड़े अन्य लोगों और पूरे मामले की जानकारी सामने आ सकती है।

Tags - JPSC Scam Ravi Shankar CID InvestigationRanchi Civil CourtJharkhand News