logo

चौथे दिन CID दफ्तर पहुंचे एल ख्यांग्ते, JPSC अनियमितताओं पर जांच तेज

चौथे दिन CID दफ्तर पहुंचे एल ख्यांग्ते, JPSC अनियमितताओं पर जांच तेज

द फॉलोअप डेस्क
JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते लगातार चौथे दिन भी पूछताछ के लिए CID कार्यालय पहुंच गये हैं। CID की टीम उनसे कई अहम बिंदुओं पर लगातार पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान कई नए तथ्यों की जानकारी सामने आ रही है, जिनके आधार पर जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। एल ख्यांग्ते से सीआईडी तीन बार पूछताछ कर चुकी है और इस दौरान कई खुलासे हुए हैं। सीआईडी के अनुसार, पूछताछ में डेटा टेंपरिंग, ओएमआर शीट में हेराफेरी और अन्य अनियमितताओं से जुड़ी कई जानकारियां मिली हैं। बताते चलें कि जेपीएससी कार्यालय में 21 जुलाई की शाम सीआईडी और रांची पुलिस की छापेमारी के बाद चेयरमैन एल ख्यांगते ने इस्तीफा दे दिया था। इधर, जांच को आगे बढ़ाते हुए सोमवार अहले सुबह झारखंड के कई जिलों में कोचिंग संस्थानों के संचालकों के ठिकानों पर CID और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी शुरू की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं और संभावित नेटवर्क की जांच के तहत की जा रही है।  छापेमारी के दौरान दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की जांच की जा रही है। हालांकि, अधिकारियों की ओर से अभी तक इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 

 

Tags - JPSC CID L Khyangte Jharkhand Ranchi