logo

JPSC ने जारी किया सिविल सर्विस परीक्षा का आंसर की, छात्र ऐसे दर्ज करा सकते हैं आपत्तियां 

JPSC27.jpg

रांची 

JPSC की ओर से 17 मार्च को हुई 11वीं सिविल सर्विस परीक्षा का आंसर की जारी कर दिया गया।  छात्र इसे JPSC की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर डिटेल जानकारी दी गयी है। आयोग की ओर से कहा गया है कि छात्र अपने मॉडल उत्तर के विरुद्ध अपनी आपत्तियां औऱ सुझाव भी यहां दर्ज करा सकते हैं। 


24 से 30 मार्च तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति 

आपत्तियां दर्ज करने के लिए 24 से 30 मार्च तक शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। आपत्ति दर्ज करने वाले छात्रों को आयोग की वेबसाइट पर ईमेल आईडी, फोन नंबर, कैंडिटेट आईडी की जानकारी देनी होगी। इसके बाद पासवर्ड की मदद से आपत्तियां दर्ज की जा सकती हैं। छात्रों को आपत्ति दर्ज कराने के साथ उसका सोर्स भी बताना होगा, तभी उस पर विचार किया जायेगा। 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn