logo

11वीं JPSC परीक्षा में उम्र सीमा में छूट देने की मांग को लेकर JSSA ने हेमंत सरकार को लिखी चिट्ठी

students_association.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड स्टेट स्टूडेंट एसोसिएशन (JSSA) की ओर से 11वीं सिविल सेवा परीक्षा के विज्ञापन में उम्र सीमा में छूट देने के लिए झारखंड सरकार को पत्र लिखा गया है। स्टूडेंट एसोसिएशन का कहना है कि वर्तमान में 23 वर्ष में मात्र सात सिविल सेवा की परीक्षा का आयोजन किया गया है, जो प्रत्येक वर्ष पर नहीं बल्कि 2-3 वर्षों के अंतराल पर आयोजित किया जा रहा है। इसके कारण झारखंड के हजारों होनहार युवाओं को मौका नहीं मिल पा रहा है।


क्या है मुख्य मांग 
उम्र सीमा कटऑफ 2017 रखा जाए (पिछली 7वीं सिविल सेवा परीक्षा में 2016 रखा गया था)
सामान्य वर्ग की अधिकतम उम्र सीमा 40 वर्ष किया जाए। इसी प्रकार सभी आरक्षित वगों की भी अधिकतम उम्र सीमा को बढ़ाया जाए।
सिविल सेवा परीक्षा का कैलेंडर अविलंब जारी किया जाए, जिससे विद्यार्थी निश्चितता से परीक्षा की तैयार कर सकें।