logo

प्रोजेक्ट भवन के बाहर JSSC-CGL सफल अभ्यर्थियों का धरना, बोले- न्याय मिलने तक नहीं हटेंगे

मपोूो2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
प्रोजेक्ट भवन के बाहर JSSC-CGL के सफल अभ्यर्थियों ने धरना शुरू कर दिया है। अभ्यर्थी सरकार के फैसले का विरोध करते हुए लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि उनका पक्ष सुने बिना सरकार ने इतना कठोर फैसला लिया है और जब तक उनके साथ न्याय नहीं होगा, वे धरना स्थल से नहीं उठेंगे। अभ्यर्थियों में सरकार के फैसले को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि उन्होंने केंद्र सहित अन्य विभागों की नौकरी तक छोड़कर अपने राज्य में काम करने का निर्णय लिया था, लेकिन अब उनके सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। अभ्यर्थियों ने कहा, “कल तक हम सचिवालय कर्मी थे, आज सड़क पर खड़े हैं।” उन्होंने सरकार के फैसले को बेहद अन्यायपूर्ण बताया। बारिश के बीच भी अभ्यर्थी छाता लेकर धरने पर बैठे हैं और लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। प्रोजेक्ट भवन के बाहर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

Tags - JSSC CGL JSSC CGL Protest Successful Candidates Project Bhawan Jharkhand Government