logo

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कैलाश सत्यार्थी के सहयोगी की मुलाकात, बाल अधिकार और बाल मजदूरी के खिलाफ अभियान पर हुई चर्चा

cm3311.jpg

रांची 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, रांची में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी के सहयोगी राकेश सेंगर ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को कैलाश सत्यार्थी की आत्मकथा, उनकी नई पुस्तक “करुणा: द पावर ऑफ कम्पैशन” तथा बाल ग्राम का वर्ष 2025-26 का वार्षिक प्रतिवेदन सप्रेम भेंट किया। मुलाकात के दौरान राकेश सेंगर ने कैलाश सत्यार्थी की संस्था ‘बचपन बचाओ आंदोलन’ द्वारा झारखंड में बाल अधिकारों के संरक्षण और बाल मजदूरी के खिलाफ किए जा रहे कार्यों, गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दूरभाष के माध्यम से स्वयं कैलाश सत्यार्थी से संवाद किया और बच्चों के कल्याण, संरक्षण और अधिकारों को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों का सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
इस शिष्टाचार भेंट के दौरान मनोज कुमार भी उपस्थित रहे।


 

Tags - Hemant soren Hemant soren News Hemant soren।atest News Hemant soren News Update