logo

रामलीला मैदान में बोलीं कल्पना, आप INDIA को ताकत दीजिए; हम तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकेंगे

a6310.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की संकल्प सभा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री कल्पना मुर्मू सोरेन की पत्नी ने कहा कि मैं आज देश की 50 फीसदी महिला और 9 फीसदी आदिवासी समाज की प्रतिनिधि के तौर पर बोल रही हूं। जनजातीय समाज का इतिहास स्वाभिमान, संघर्ष, प्रतिशोध और रक्त से लिखा गया है। मुझे आदिवासी होने पर गर्व है। मंच से अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का नाम लेते हुए कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि रामलीला मैदान में उमड़ा जनसैलाब इस बात की गवाही दे रहा है कि जिन तानाशाह ताकतों ने लोकतंत्र को खत्म करने की दिशा में कदम बढ़ाया लिया है, उनका अंत निकट है। उन्होंने कहा कि आज रामलीला मैदान में देश के प्रत्येक प्रांत से लोग जुटे हैं। आपसे, इंडिया गठबंधन की ताकत बढ़ती है।

 

हेमंत और केजरीवाल जी की गलती क्या है!
कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि आज 31 मार्च है। आज से ठीक 2 महीने पहले 31 जनवरी 2024 को मेरे पति हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया गया। अरविंद केजरीवाल को 10 दिन से जेल में बंद रखा है लेकिन, बता नहीं रहे हैं कि उनका दोष किया है। उन्होंने कहा कि देश में एक तानाशाह ताकत बाबा साहेब द्वारा संविधान में दी गई संवैधानिक गारंटियों को नष्ट किया जा रहा है। संवैधानिक संस्थायें और मूल्य संकट में है। बेरोजगारी चरम पर है। महंगाई 7वें आसमान पर है। पूरे देश में नफरत की आग भड़काई जा रही है। देश में किसी भी वर्ग और जाति का अधिकार सुरक्षित नहीं है। कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि यदि कोई सोचता है कि वो नेता है और वही सबसे बड़ा है तो ये उसकी गलतफहमी है। देश में जनता सबसे बड़ी है। उनकी ताकत सर्वोपरि है। 

आपकी उंगली देश में बड़ा बदलाव लायेगी
रामलीला मैदान में कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में आपकी छोटी सी उंगली ही बड़ा बदलाव लाएगी। यदि देश में लोकतंत्र को बचाना है तो इंडिया गठबंधन को मजबूत करना होगा। इंडिया गठबंधन को इतना मजबूत बनाइये कि हम तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकें। 

हमें श्रीराम जी के आदर्शों को समझना होगा
कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि रामलीला मैदान दरअसल, श्रीराम जी की भूमि है। यहां वर्षों से भगवान श्रीराम की कहानी का मंचन होता आया है। हमें याद रखना चाहिए कि भगवान श्रीराम ने युद्भभूमि में भी नीति, नियम और आदर्श का पालन किया। शक्तिशाली होते हुए भी धैर्य और सहनशीलता दिखाई। परम ज्ञानी थे, बावजूद इसके उनमें और ज्ञान पाने की अभिलाषा थी। युद्ध में प्रतिद्वंदियों को हराकर भी उनको सम्मान दिया। हमें श्रीराम के आदर्शों को समझना होगा। हमें जनता को आशीर्वाद चाहिए। झारखंड झुकेगा नहीं। इंडिया झुकेगा नहीं। इंडिया रूकेगा नहीं। 
 

Tags - Kalpana Murmu SorenJharkhand NewsJMMRamleela Maidan