logo

कल्पना सोरेन पहुंची गांडेय, पूजा अर्चना के बाद गिरिडीह परिसदन में सुनी लोगों की समस्याएं

कल्पना_सोरेन1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गाण्डेय विधायक कल्पना सोरेन आज, 29 सितम्बर को गांडेय पहुंची, जहां उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। और स्थानीय लोगों से मुलाकात की।
विधायक कल्पना सोरेन ने पहले तो गाण्डेय क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों और राज्यवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने इस दौरान लोगों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएँ भी दीं।
पूजा पंडालों में दर्शन करने के बाद, कल्पना सोरेन ने गिरिडीह परिसदन पहुंची, जहां वे स्थानीय आमजनों से भेंट की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उनसे मिलकर अपनी समस्याएं साझा कीं। जिसके बाद विधायक ने लोगों की समस्याओं और शिकायतों को तत्काल संज्ञान में लिया। और समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand khabar jharkhand trending news durga puja news durga puja latest news giridih news giridih latest news gandey news MLA kalpna soren news