द फॉलोअप डेस्क:
हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) के नेतृत्व में चल रही महागठबंधन सरकार को गिराने की साजिश मामले (conspiracy to topple the government) में आज ईडी खिजरी विधायक राजेश कच्छप (Rajesh Kachchh) को पूछताछ के लिए बुलाया है। राजेश कच्छप ईडी के सवालों का जवाब देने कार्यालय पहुंच चुके हैं। ईडी ने विधायक को समन जारी कर आज रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने को कहा है। बता दें कि सोमवार को इसी मामले में जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी से पूछताछ हुई है। इस दौरान जामताड़ा विधायक ने कहा कि वह सरकार गिराने की साजिश मामले में शामिल नहीं थे। न ही उन्होंने सरकार गिराने के लिए खुद या किसी और से अनूप सिंह को पैसे की पेशकश की थी।
ये भी पढ़ें:- इरफान अंसारी ने ईडी से कहा सरकार गिराने में कभी शामिल नहीं रहे

तय कार्यक्रम का हवाला देकर 2 हफ्ते का मांगा था समय
खिजरी विधायक से ईडी जानने की कोशिश करेगी कि झारखंड में सरकार गिराने के लिए किसने क्या पहल की थी और इस आरोप में कितनी सच्चाई है। कहा जा रहा है कि विधायक अनुप सिंह से बयान का तीनों विधायकों के बयान से मिलान किया जाएगा। बता दें कि इसी मामले 16 जनवरी को राजेश कच्छप को ईडी ने बुलाया था। जहां वह नहीं गए थे। उन्होंने तय कार्यक्रम का हवाला देकर 2 हफ्ते का समय मांगा। जिसके बाद ईडी ने उन्हें दोबारा समन जारी किया है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT